इरशाद सिलावट प्रदेश शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत

इरशाद सिलावट प्रदेश शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत

इरशाद सिलावट प्रदेश शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी (AICC) (अल्पसंख्यक विभाग) के निर्देशानुसार, अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा के प्रसार, कौशल विकास और छात्र कल्याण की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चोपदार ने प्रदेश शिक्षा समिति का गठन किया है। जिसमें मेहंदी नगरी सोजत के उर्जावान पार्टी के प्रति समर्पित युवा नेता इरशाद सिलावट को प्रदेश शिक्षा समिति का सदस्य मनोनीत किया है।

यह समिति शिक्षा से संबंधित विषयों पर विभाग को आवश्यक सुझाव प्रदान करने, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा समय-समय पर अपनी अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष को प्रस्तुत करेगी। इरशाद सिलावट को सदस्य मनोनीत करने पर कांग्रेस जन में खुशी का माहौल है। वहीं सिलौट को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस नियुक्ति पर इरशाद सिलावट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी वह प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।