प्लॉट विवाद में फर्जीवाड़े के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस रिमांड पर भेजा

A person wassent on police remand in the case off raud in the plot dispute

प्लॉट विवाद में फर्जीवाड़े के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस रिमांड पर भेजा

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR

*दौसा।* कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्लॉट को लेकर हुए विवाद में फर्जीवाड़े के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उसे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार गंगा विहार कॉलोनी, सोमनाथ नगर निवासी एक व्यक्ति ने CJM कोर्ट, दौसा में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया था कि प्रताप कॉलोनी, रोडवेज बस डिपो के पीछे स्थित उनके प्लॉट के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। 

प्रार्थी का कहना है कि उक्त प्लॉट उन्होंने वर्ष 2006 में खरीदा था और वर्ष 2013 में नगर परिषद से पट्टा भी जारी हुआ था। आरोप है कि बाद में फर्जी इकरारनामा तैयार कर प्लॉट को हड़पने का प्रयास किया गया। प्रार्थी ने नगर परिषद से जानकारी ली तो पता चला कि जिस स्टाम्प पर इकरारनामा दर्शाया गया है, वह उस वर्ष जारी ही नहीं हुआ था।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
प्रार्थी के इस्तगासे पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 कोतवाली थाने को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) व 340(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस रिमांड पर भेजा
 मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड अवधि में दस्तावेजों की तस्दीक और मामले में अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा सकती है।फिलहाल पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने में जुटी है।