झालरवा' महालक्ष्मी मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को
'झालरवा' महालक्ष्मी मंदिर का वार्षिकोत्सव
मंगलवार को
पाली / प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ला अष्टमी के दिन 21जुलाई मंगलवार को 'झालरवा' महालक्ष्मी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया किया जाएगा। श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति पाली के अध्य्क्ष एडवोकेट पी एम जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या 20 जुलाई सोमवार को रात्रि 9 बजे महिला मडल द्वारा रात्रि जागरण दोनों महालक्ष्मी मंदिरों में होगा एवं 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे दुर्गापाठ तथा अभिजित मुहूर्त में ध्वजा चढ़ाई जायेगी।
सोमवार 20 जुलाई, रात्रि जागरण (रातिजोगा) श्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मडल द्वारा रात्रि 9 बजे से प्रारंभ दोनों महालक्ष्मी मंदिरों में तथा मंगलवार 21 जुलाई विद्वान पंडितों द्वारा प्रातः 8 बजे से बड़ी ब्रह्मपुरी व झालवरा महालक्ष्मी मंदिरों में दुर्गा पाठ किया तथा लाभार्थी अमित कांतिलालजी दवे, पाती परिवार द्वाराअभिजित मुहूर्त में ध्वजा रोहण किया जाएगा इस मौके पर श्रंगार व धार्मिक कार्यक्रम व विशेष आरत्ती होगी ।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुरेन्द्र जोशी,संचिव योगेन्द्र ओझा संयोजक रविशंकर दवे सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व समझबंधु मौजूद रहेंगे।