पाली शहर में वय वंदन कार्ड बनाने के लिए 9 मार्च से लगेंगे विशेष शिविर*

पाली शहर में वय वंदन कार्ड बनाने के लिए 9 मार्च से लगेंगे विशेष शिविर*

*पाली शहर में वय वंदन कार्ड बनाने के लिए 9 मार्च से लगेंगे विशेष शिविर*

पाली 8 मार्च 2026/चिकित्सा विभाग की ओर से पाली शहर में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत वय वंदना कार्ड बनाए जाने के लिए 9 मार्च से पाली के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि पाली शहर में संचालित हो रही राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाउसिंग बोर्ड, नाडी मोहल्ला टैगोर नगर मंडिया रोड व प्रताप नगर पर 9 मार्च से 14 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयु वंदना कार्ड बनाए जाएंगे।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाली शहर की पांचों यूपीएचसी में 9 मार्च से आयोजित होने वाले शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयु वंदना कार्ड बनाए जाएंगे।

इन शिविरों में संबंधित एएनएम एवं आशा सहयोगिनी उपस्थित रहकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने में सहयोग करेंगे। साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी शिविरों की रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय को भिजवाने में सहयोग करेंगे। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शिविरों के दौरान कोई भी कार्मिक पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित नहीं रहेगा ताकि अभियान का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया जा सके।