ज़ेबा तबस्सुम ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की कर्नाटक यूनिट में स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त

ज़ेबा तबस्सुम ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की कर्नाटक यूनिट में  स्टेट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त

ज़ेबा तबस्सुम ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की कर्नाटक यूनिट में *स्टेट वाइस प्रेसिडेंट* नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

गुलबर्गा, कर्नाटक में सामाजिक कामों में सक्रिय, ऑल इण्डिया उर्दू वेलफेयर डेवलपमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष, AICC Minority Department (Social Media) की स्टेट वाइस को-आर्डिनेटर मोहतरमा ज़ेबा तबस्सुम को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की कर्नाटक यूनिट में *स्टेट वाइस प्रेसिडेंट* के पद पर नियुक्त किया गया है।

आपकी नियुक्ति गुलबर्गा (कर्नाटक) के सामाजिक कार्यकर्ता अमजद खान साहब की अनुशंसा से ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी चेयरमैन मुक़ीत खान द्वारा की गई है। नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ेबा तबस्सुम को प्रदेश में कार्यकारिणी विस्तार के अधिकार सौंपे गए हैं, 

इस नियुक्ति पर ज़ेबा तबस्सुम को हज वेलफेयर सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश व ज़िला इकाई के पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दी है।