एसएसओ आईडी नेटवर्क की खामी से सीईटी 12 ओर सीईटी 15 के ऑनलाइन आवेदन से ई-मित्र संचालक और बच्चे परेशान
एसएसओ आईडी नेटवर्क की खामी से सीईटी 12 ओर सीईटी 15 के ऑनलाइन आवेदन से ई-मित्र संचालक और बच्चे परेशान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
डेह, नागौर। प्रदेशभर में संचालित एसएसओ आईडी पोर्टल के घटिया नेटवर्क और तकनीकी खामियों से आमजन और विद्यार्थी दोनों ही परेशान हो रहे हैं।
डेह कस्बे के ई-मित्र संचालक नवीन पहाड़ियां ने बताया कि पिछले दो दिन से सीईटी 12 ओर सीईटी 15 के ऑनलाइन पोर्टल पर गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। बच्चों के ऑनलाइन फार्म भरने के दौरान कभी तो साइट बीच में ही बंद हो जाती है, तो कभी मार्कशीट सेव करने के बाद एसएसओ पोर्टल सीधा बाहर निकाल देता है। इसके अलावा विभाग की ओर से आवश्यक ओटीपी भी समय पर नहीं आ रही, जिससे फॉर्म अधूरा छूट रहा है।
इस समस्या के कारण न केवल ई-मित्र संचालक कामकाज पूरा नहीं कर पा रहे हैं बल्कि छात्र-छात्राओं का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। लोग लगातार ई-मित्र केंद्रों पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन नेटवर्क और पोर्टल की गड़बड़ी के कारण कार्य लंबित पड़ा है।