वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर : लोढ़ा*

वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर : लोढ़ा*

विश्व पर्यावरण दिवस पर विक्टोरिया पैलेस में हरित संकल्प का संदेश*

*वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर : लोढ़ा*

जोधपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खेमे का कुआं स्थित विक्टोरिया पैलेस परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमी एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लेखा अधिकारी  महावीर चंद लोढ़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित नागरिकों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

*हरित जोधपुर के लिए समर्पित हैं महावीर चंद लोढ़ा*

इस अवसर पर  महावीर चंद लोढ़ा ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लगातार पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वे  एक हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं तथा भविष्य में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कुछ पौधे लगाकर उनकी देखभाल का दायित्व निभाए तो पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

 लोढ़ा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को देखते हुए पौधारोपण और वृक्ष संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर को पौधारोपण से जोड़ने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

*सामूहिक सहभागिता से सशक्त होगा पर्यावरण संरक्षण अभियान*

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल देते हुए नियमित रूप से पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर महावीर चंद लोढ़ा, महावीर बाफना, दर्शन बाफना,  सूरज, संजू लोढ़ा,  पाल जैन, डॉ. दिव्य जैन,  अनिल छाजेड़, श्रीमती भावना डागा,  शंकर पटेल, राकेश,  संदीप बागरेचा, श्रीमती मधु कुम्भट,  संदीप,  हड़मान, कैलाश,  आशीष मेहता सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहें।