मकर संक्रांति पर होगा गौ माता के लिए लापमी भोग कार्यक्रम
मकर संक्रांति पर होगा गौ माता के लिए लापमी भोग कार्यक्रम
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। गौसेवा ही परमो धर्म के तहत गौसेवा गोविंदा सेवा संस्था सोजत द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लापमी भोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेसहारा गौमाता व गोवंश के लिए पांच सौ एक किलो लापसी सभी गौभक्त के सहयोग से 13 जनवरी 2026 मंगलवार, प्रातः 07:00 बजे माली समाज बगेची, मेला चौक, सोजत में बनवा कर लापसी वितरण कार्यक्रम 14 जनवरी 2026 मंगलवार, प्रातः 08:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां में डॉ संदीप सैनी सहित गौ भक्त जूटे हुए हैं। सहयोग के लिए गो भक्तों से अपील भी की गई है।