परीक्षा व आराधना के साथ नहीं चल सकती, परीक्षा आगे सिरकी
परीक्षा व आराधना के साथ नहीं चल सकती, परीक्षा आगे सिरकी पाली:: शनिवार को सेंट पॉल स्कूल में अध्ययनरत जैन विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा माननीय प्राचार्य महोदय को एक सामूहिक निवेदन पत्र सौंपा गया।
निवेदन में अवगत कराया गया कि 7 सितंबर 2026 जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पवित्र धार्मिक पर्व पर्युषण महापर्व प्रारंभ हो रहा है जो कि 16 सितंबर 2026 तक रहेगा। इसी अवधि में विद्यालय द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ निर्धारित की गई थीं। पर्युषण के दौरान जैन धर्मावलंबी आराधना, प्रतिक्रमण, सामायिक, उपवास, स्वाध्याय एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में संलग्न रहते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी अपने परिवार के साथ इन धार्मिक गतिविधियों में सहभागी बनते हैं। ऐसे में परीक्षा एवं धार्मिक आराधना दोनों एक साथ होने से विद्यार्थियों की शिक्षा तथा धार्मिक साधना दोनों प्रभावित होने की संभावना थी।
*इस विषय को गंभीरता एवं सकारात्मक तरीके से विद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा गया तथा विनम्र अनुरोध किया गया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ पर्युषण महापर्व से पूर्व अथवा महापर्व सम्पन्न होने के पश्चात आयोजित की जाएँ।*
माननीय प्राचार्य महोदय ने जैन समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस निवेदन को सहर्ष स्वीकार किया तथा आश्वासन दिया कि अर्धवार्षिक परीक्षाएँ पर्युषण महापर्व सम्पन्न होने के पश्चात आयोजित की जाएँगी साथ ही भविष्य में भी इस बात का ध्यान में रखेंगे ताकि आप किसी को भी कोई असुविधा नहीं हो।
इस सकारात्मक निर्णय के लिए हम सेंट पॉल स्कूल के प्राचार्य महोदय, विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त प्रशासन के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त करते हैं।