जोधपुर में गुरु का तालाब संत धाम रोड पर कचरे से निवासियों को हो रही परेशानी

जोधपुर में गुरु का तालाब संत धाम रोड पर कचरे से निवासियों को हो रही परेशानी

जोधपुर में गुरु का तालाब संत धाम रोड पर कचरे से निवासियों को हो रही परेशानी
शहर के शांत और आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध गुरु का तालाब संत धाम रोड इन दिनों गंदगी और कचरे की समस्या से जूझ रहा है। यहां साधु-संतों के कई आश्रम स्थित हैं, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
लेकिन विडंबना यह है कि इस पवित्र स्थल के पास ही भारी मात्रा में कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पास में ही एक सरकारी विद्यालय भी स्थित है, जहां पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर इस गंदगी का सीधा प्रभाव पड़ सकता है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के कर्मचारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मौके पर न तो कचरा पात्र की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई देती है।                                                 प्रशासन व नगर निगम से मांग:क्षेत्र में तुरंत कचरा पात्र (डस्टबिन) की व्यवस्था की जाए।नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वित्र स्थल और विद्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए।
बेरोजगारों की आवाज के माध्यम से प्रशासन और नगर निगम से अपील है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र की स्वच्छता और पवित्रता बनी रह सके।