त्योहार आपसी मोहब्बत और भाईचारा बढ़ाते हैं : पूर्व एडीजे सिसोदिया
त्योहार आपसी मोहब्बत और भाईचारा बढ़ाते हैं : पूर्व एडीजे सिसोदिया
सोजत में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। क्रिसमस डे का पर्व ईसाई समुदाय के अब्राहम परिवार के लोगों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैंड बाजे की मधुर धुन ने उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर घरों को फूल मालाओं झालर व लाइटिंग से विशेष रूप से सजाया गया व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभु यीशु मसीह की स्तुति और गुणगान किया गया। इस दौरान पूरे वातावरण में शांति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। सभी धर्म बंधुओं ने ईसाई भाईयों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व एडीजे महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि त्योहार आपसी मोहब्बत और भाईचारा बढ़ाते हैं हमें हर पर्व में भागीदारी निभानी चाहिए ताकि प्रेम सौहार्द बना रहे।

इस अवसर पर सन्नी अब्राहम,अच्चम्मा सन्नी,जांय अब्राहम, एलिजाबेथ जांय, मैथ्यू अब्राहम, अनिता मैथ्यू, विल्सन सन्नी, दिव्या वर्गीस, जांनसन सन्नी, बॉबी मैथ्यू, उषा अब्राहम, लाजी कुरियन, जिम्मी कुरियन, लिन्सी चेरियान सहित एडवोकेट घीसू सिंह राजपुरोहित, ईश्वर दास पुरुषवाणी, खींवराज माली, जगदीश पाराशर, सुरेंद्र शर्मा, चैन सिंह चारण, श्यामसुंदर शर्मा, घेवरचंद पंवार, राशन डीलर यूनियन अध्यक्ष बालकिशन सोलंकी पार्षद प्रतिनिधि गौतम तंवर, जगदीश सिंह गहलोत, भामाशाह जवरी लाल बोराणा, गंगा सिंह, नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल, प्रभू राम, श्याम सिंह, दिनेश सिंह आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।
