पत्रकार अपनी लेखनी से राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहे हैं : कैलाश गहलोत 

पत्रकार अपनी लेखनी से राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहे हैं : कैलाश गहलोत 

पत्रकार अपनी लेखनी से राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहे हैं : कैलाश गहलोत 

आईएफडब्ल्यूजे  उपखंड सोजत के सर्व सम्मति से तीसरी बार अध्यक्ष बने गहलोत

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) पत्रकार संघ उपखंड सोजत के सर्व सम्मति से तीसरी बार वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गहलोत अध्यक्ष चुने गए। पत्रकारों द्वारा उसका साफा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों का समग्र समाज को जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति समर्पित हिंदी पत्रकारिता ने देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने गहलोत को सोजत उपखंड पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।

लगातार तीसरी बार चुने गए आईएफडब्ल्यूजे  सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहे हैं एवं सदैव समाज को सही दिशा और नई प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके चेतन व्यास ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने उदंत मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन कर अंग्रेज सरकार की जड़ें हिला दी थी यह क्राति भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के समय से आगे बढ़कर 90 के दशक में एक शंखनाद बन गई आधुनिक समय में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल इंफुऐंसर सहित कई रुप है पत्रकारिता में पत्रकार तथ्यों का संग्रहण करता है निष्पक्ष रूप से तथ्यों एवं समस्याओं को सत्यापित कर विभिन्न माध्यमों से जनता तक पहुंचाता है। नवनीत राय रूचिर ने कहा कि पत्रकार अपनी धारदार लेखनी से समाज की दशा एवं दिशा तय करता है समय समय पर आवश्यक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पत्रकार अपने कौशल को विकसित करें । आईएफडब्ल्यूजे जिला सचिव अब्दुल समद राही ने कहा हिंदी पत्रकारिता हिंदुस्तान में अनेक कसौटियों से परिपक्व होकर आज अपने मुकाम तक पहुंची हैं।

ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है हमें पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक जुट होना चाहिए। आईएफडब्ल्यूजे  सोजत उपखंड द्वारा जिलाध्यक्ष अरूण जोशी व जिला सचिव अब्दुल समद राही का भी साफा व माला पहनाकर बहुमान किया। अशोक गहलोत ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर कई पत्रकार उपस्थित थे। कैलाश गहलोत को  तीसरी बार उपखंड अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।