कायलाना झील में कूदी लड़की
कायलाना झील में कूदी लड़की जोधपुर / एक लड़की ने कायलणा झील के अंदर गुरुवार सवेरे चलांग लगा ली.पानी में डूबती हुई चिल्लाने की आवाज आई तो पुलिस कालिका यूनिट 7 /8 के रूपा व संगीता ने लड़की की आवाज सुनाई दी .तुरंत गोताखोरों को आवाज़ लगाई गोताखोर ने महिला पुलिस की आवाज सुनकर गोताखोर भरत चौधरी मदन सिंह भागीरथ लक्ष्मण नारायण वेलाराम ने लड़की पानी के अंदर डूबते देखा और दूरी होने के कारण गोताखोरों ने स्पीड बोट को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और गोताखोर भरत चौधरी व मदन सिंह ने पानी के अंदर चलांग लगाई लड़की को पानी के अंदर से तुरंत बार निकाला बाहर निकलने पर कालीका यूनिट पुलिस के स्टाफ भी वहां तुरंत मौके पर पहुंच कर उसको सीपीआर दिया सीपीआर देने पर उसको होश आ गया.तब उसको झील से बाहर लेकर आए और बाहर लाकर बैठाया पानी पिलाया.गोताखोर भरत ने रविंद्रपाल सिंह SHO पुलिस थाना राजीव गांधी नगर कॉल किया और बताया एक लड़की कायलणा झील के अंदर कूद गई है रविंद्र पाल सिंह ने लड़की की तबीयत के बारे में पूछा. पांच ही मिनट के अंदर पुलिस थाना राजीव गांधी नगर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और लड़की को पुलिस गाड़ी के अंदर बैठ कर मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए और उसको भर्ती करवाया गया जब लड़की को होश आया तब पूछा गया किस लिए आप सुसाइड कर रहे हो तब उसे लड़की ने बताया की कोई एक लड़का मुझे हमेशा परेशान कर रहा है और टॉर्चर कर रहा है इसलिए वह बहुत परेशान हो चुकी थी और इसी परेशानी की वजह से मैं आज सुसाइड कर रही हूं. पुलिस मामले की जाँच कर रही हैँ.