19 मोटर चलित ट्राई साइकिल वितरित
19 मोटर चलित ट्राई साइकिल वितरित बीसलपुर/सेवा योगी राजमल एस जैन के 93 जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय भैरव विद्यालय परिसर में निशुल्क 19 मोटर चलित ट्राई साइकिल वितरित की गई । श्री भैरव चैरिटेबल ट्रस्ट बीसलपुर एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में मातुश्री चंपा देवी पूनम चंद मुठालिया परिवार धणी के सहयोग से मुख्य अतिथि समाजसेवी संपत राज जैन एवं स्थानीय मंचासीन अतिथियों के सानिध्य में सभी लाभार्थियों को एक साथ साइकिलो पर बैठाकर एक- एक साइकिल को रवाना किया। संस्था के सचिव अनिल जैन ने बताया कि आयोजन में सहयोगी संपत जैन महेंद्र गहलोत नवीन जोशी समाजसेवी राम गोपाल अग्रवाल सुमेरपुर अनिल शाह मगनीबाई शांतिलाल जैन दीपिन जैन भारत विकास परिषद के उगम सिह पंवार डी जेड फाउंडेशन के अध्यक्ष दानमल जैन सरेमल जैन ट्रस्ट एवं चिकित्सालय के कर्मी एवं ग्रामीण जनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं सहयोगियों का अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य नवीन जोशी ने संचालन किया