संस्थाप्रधान विद्यार्थियों के समग्र विकास पर दे बल - भाटी
संस्थाप्रधान विद्यार्थियों के समग्र विकास पर दे बल - भाटी
पाली 21 अप्रैल। श्रीमती चीमाबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधानों माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं राजकीय विद्यालय के सत्रारंभ वाकपीठ का मंगलवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ।
वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी ने शिक्षा में संस्कारों की महत्ता प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक (मुख्यालय) पाली राहुल राजपुरोहित ने कहा कि संस्थाप्रधान विद्यालय विकास की धुरी है। वाकपीठ संयोजक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाली दिलीप करमचंदानी अपने उद्बोधन में ब्लॉक रैंकिंग, सूचना संप्रेषण की सुदृढ़ व्यवस्था तथा शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला
सेवानिवृत होने वाले कार्मिको का हुआ सम्मान -वाकपीठ सचिव शिवराम ने बताया कि वाकपीठ समापन पर आगामी दिनो मे राजकीय सेवा से सेवानिवृत होनेे वाले राहुल राजपुरोहित एवं राधेश्याम सोनी तथा सेवानिवृत हो चुके पाली के पूर्व एसीबीइओ देवाराम सीरवी का स्मृति चिह्न एवं चांदी का सिक्का भेंट कर बहुमान किया गया । विद्यालय में जलगृह निर्माण के भामाशाह आवासन मंडल प्रधानाचार्य शंकर लाल सोनी एवं समाजसेवी दीपक जैन का भी विशेष रूप से सम्मान हुआ।
भाटी को सौपी कमान - वाक्पीठ कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नवीन कार्यकारिणी में वाकपीठ अध्यक्ष मोहन लाल भाटी प्रधानाचार्य गुड़ा एंदला सचिव हितेश रामावत प्रधानाचार्य सोड़ावास महिला सचिव नीतू जालवाल प्रधानाचार्य रूपावास निर्विरोध रूप से चुने गए । इस दौरान शक्ति सिंह तंवरभगवान सिंह चारण मोहन लाल भाटी देवेंद्र प्रसाद डाबी द्वारा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम मे विद्यालय स्टाफ पंकज शर्मा कृष्णा शर्मा शोभा शर्मा राजकुमारी जैन मनीषा बोराणा का माला एवं स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया । मंच संचालन रामदयाल जांगिड़ द्वारा किया गया।