3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद एक गिरफ्तार
3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद एक गिरफ्तार पाली / जिले के ग्राम बलाना में एक व्यक्ति सें 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. अवैध मादक प्रदार्थ बरामद कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया हैँ. पुलिस थाना तखतगढ़ के थानाधिकारी
शैतानसिंह ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत तखतगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्राम बलाना में गठित टीम के द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद की गई। अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार सप्लायरो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़ को गश्त दौरान ग्राम बलाना में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भगने लगा तो उस व्यक्ति को रोक कर चैक किया तो उसके पास प्लास्टिक की थैली मे अवैध एमडी बरामद हुई है। इस व्यक्ति के कब्जे से 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स बरामद कर पुलिस ने की संख्या 82 21अप्रैल को धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में मामला दर्ज किया । जिस पर पुलिस थाना तखतगढ़ में प्रकरण किया जाकर अनुसंधान श्यामराज सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव पाली द्वारा प्रारम्भ किया गया। पुलिस ने मुल्जिम शक्तिसिंह पुत्र दलवीरसिंह राजपुत उम्र 27 साल निवासी बलाना पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैँ. - --==---