मेड़ता के रक्तवीर शाहीद सिलावट ने किया 31वी बार रक्तदान 

मेड़ता के रक्तवीर शाहीद सिलावट ने किया 31वी बार रक्तदान 

मेड़ता के रक्तवीर शाहीद सिलावट ने किया 31वी बार रक्तदान 

निस्वार्थ सेवा और जीवनदान देने की इस महान भावना की चहूंओर हो रही प्रशंसा

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

मेड़ता सिटी। कहते हें कि भगवान के फरिश्ते आज भी धरती पर मौजूद हैं जों किसी इंसान की जान बचाने के लिए सुचना मात्र पर तुरंत जिस अवस्था में होते हें उनको बचाने के लिए निकल पड़ते है ऐसी ही एक शख्सियत हैं मेड़ता के युवा मोहम्मद शाहीद सिलावट जों रक्तदान करके बहुतो की जिंदगीया बचाने में अपना इंसानियत का फर्ज अदा करते आ रहे हें हाल ही में मेड़ता सिटी निवासी भाजपा नेता रामेश्वर घांची की पत्नी शारदा देवी के ओ पोजीटिव ब्लड की आवश्यकता होने पर रामेश्वर घांची ने समाजसेवी व ब्लड कोर्डिनेटर मोहम्मद शाहीद सिलावट, मेड़ता सिटी को फोन करके जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर पहुंचकर रक्तदान करने की गुजारिश की इस पर तुरंत तत्परता दिखाते हुए  मोहम्मद शाहीद सिलावट ने तुरंत बस स्टैंड पहुंचकर बस द्वारा अजमेर पहुंचकर अपना 31वा रक्तदान किया। 

      शाहिद सिलावट ने बताया कि उन्होंने 31 वा रक्तदान किया है और आज तक 4631 लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था विभिन्न माध्यमों से करवा चुकें हें । और चार बार रक्तदान शिविर भी आयोजित करवाएं है। ऐसे व्यक्तित्व की स्थानीय लोगो द्वारा खूब सराहना व हौसला अफजाई की जा रही है।