6 मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा दो गिरफ्तार

6  मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा दो गिरफ्तार

6  मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा दो गिरफ्तार           जोधपुर/ पुलिस ने शहर में बढ़ती वाहन चोरियों की वारदातों का शीघ्र पर्दाफाश कर 2आरोपियों  को गिरफ्तार किया और चोरी की 6मोटरसाईकिल बरामद की गईं।                

पुलिस थाना महामन्दिर में प्रार्थी महावीरसिंह निवासी इमरतिया बेरा ने लिखित रिपोर्ट दी कि  03 जून को उनकी मोटर साईकिल पावटा सी रोड पुलिया के नीचे खडी कर घरेलू सामान लेने गया इतने मे पीछे से दो चोर मेरी मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये।

महामंदिर थानाधिकारी पुलिस थाना देवेन्द्रसिंह देवड़ा नि.पु.,  के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा पुलिस विभाग के तकनीकि संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुए सीसीटीवी फूटेज व अभय कमाण्ड कन्ट्रोल से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मुखबिर से वाहन चोरों के आने जाने के रूट में पडने वाले सैकडों सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन करते हुए वाहन चोरों मुकेश उर्फ हापूडा तथा कार्तिक वैष्णव को     दस्त्तयाब किया जाकर बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों की सूचना माफिक आरोपीगणों के कब्जे से 06 मोटरसाईकिल बरामद कर प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं। आरोपीगणों द्वारा 07 अन्य जगहों से मोटरसाईकिलें चोरी करना स्वीकार किया हैं जिनकी बरामदगी के प्रयास जारी है।

 

आरोपीगण आले दर्जे के नशेडी तथा आदतन बदमाश हैं। आरोपी कार्तिक वैष्णव जो पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर पश्चिम का एच.एस. अपराधी है जिसके विरूद्ध 26 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपीगण जो शातिर प्रवृति के चोर हैं, जो नशे की हालात मे जोधपुर शहर में अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहते है तथा  वारदात के समय अपना मुंह बांधकर रखते है। जिससे अपनी पहचान छुपा सके, जो वाहन चोरी की टोह मे रहते है, मौका मिलने पर दुपट्टे से मुंह ढककर दुपहिया वाहन चोरी को अंजाम देते है। जो चोरी की वारदात कर छोटे रास्तों से होकर वाहन सहित फरार हो जाते हैं।

पुलिस ने मुकेश उर्फ हापूडा पुत्र दयाराम जाति ओड उम्र 19 साल निवासी गांव उन्दरा, पुलिस थाना भाद्राजुन जिला जालोर हाल निवासी चौ०हा० बो० जोधपुर पश्चिम एवं कार्तिक वैष्णव पुत्र  कानदास जाति वैष्णव उम्र 30 साल निवासी गांव रूबा पुलिस थाना खुनखुना जिला कुचामन डिडवाना हाल निवासी रावजी की पोल सूथला पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर पश्चिम को हिरासत मे लिया और पूछताछ जारी है