अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 40 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मनित

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 40 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मनित

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 40 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित                  पाली दिनाक 7 मार्च/ अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब पाली व महिला सुरक्षा सहयोगी समिती पाली के संयुक्त तत्वावधान में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब के सचिव वर्धमान भंडारी व महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रो से करीब 40 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया गया और 50 से अधिक महिलाओं व बालिकाओं ने मेंहदी व ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग किया, कार्यक्रम में मुख्यअतिथि एडिशनल एसपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने ने कहा कि महिलाओं की आत्मरक्षा एवं आत्मा सुरक्षा के लिए हम सभी को सामुहिक रूप से प्रयास करने चाहिए।जिले पर कालिका पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है।सोजत में भी कालिका टीम कार्य कर रही हैं। जब भी महिलाओं व बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो तुरंत कालिका टीम पहुंचकर समस्या का समाधान करती हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आज इस कार्यक्रम के माध्यम से एक पोस्टर का विमोचन किया जिसमें एप के माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।और आपकी समस्या का सामान तुरंत प्रभाव से किया जाएगा।महिलाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का कहा। भय रहित जीवन जीने की सलाह दी और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए कहा गया। राजस्थान पत्रिका संपादक नागेश शर्मा कि कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं में समाजसेवी आदि का सम्मान हुआ। उन्होंने रोटरी क्लब एवं महिला सहायता समिति के कार्यों की प्रशंसा की और सेवा का दूसरा प्राय बताया जब-जब की समाज में सहयोग की जरूरत पड़ती है दोनों संस्थाएं आगे जाकर कार्य करती हैं। चाहे वह सर्दियों में बच्चों को स्वेटर बांटने हो, त्योहार पर मिटाया बाटनी हो, खिलौने बांटने हो, गरीब बस्तियों में भोजन की व्यवस्था करनी हो और हर संभव सहयोग के प्रयास करते रहते हैं। विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों में भी इन संस्थाओं का सहयोग रहता है। सचिव अचला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकी गीतकार संतोष रावल ने शानदार महिला मोटिवेशनल गानों की प्रस्तुति दी उनके गाना सुन सभी महिलाएं मंदमुक्त हुए मारवाड़ी नृत्य पूजा चौधरी रेखा श्रीमाली की प्रस्तुति रही जिनको सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेशचंद्र मेहता प्रांतपाल राजेंद्र सुराणा सीमा सुराणा जीतू आडवाणी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।