तजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहे सोजत के युवा लक्षित व्यास ने साझा किए अनुभव
तजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहे सोजत के युवा लक्षित व्यास ने साझा किए अनुभव
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। तजाकिस्तान में पुराने भारतीय सेलिब्रिटिज का बहुत क्रेज हैं वहाँ के लोगों के बीच में भारतीय फिल्मी स्टार मिथुन चक्रवती एवं शाहरुख खान बहुत लोकप्रिय है जिन्हें वहां के लोग बहुत पसंद करते है । वहाँ का एक रुपया भारत के 11 रुपयों के बराबर है।
उपरोक्त उद्गार तजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहे सोजत के युवा लक्षित व्यास पुत्र धर्मेंद्र व्यास ने बताया कि तजाकिस्तान जो कभी रूस का भाग हुआ करता था में 300 के लगभग राजस्थानी युवा अध्ययन कर रहे रहे हैं। सितम्बर 2024 में एमबीबीएस अध्ययन के लिए तजाकिस्तान गये सोजत के लक्षित व्यास इन दिनों सोजत आए हुए हैं।
इस युवा का कहना है कि तजाकिस्तान में जन संख्या कम होने के कारण वहाँ की सरकार लोगों के जीवन स्तर का बहुत ध्यान रखती है । वहाँ पर जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं सभी को उपलब्ध है। पानी वहाँ की प्रकृतिक संपदा है जो मिनरल वाटर के समकक्ष है। बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रति व्यक्ति आय खूब हैं वहाँ पर भारतीय खाना और सभी प्रकार के प्राकृतिक फ्रुट उपलब्ध है।
व्यास ने बताया कि भारत में मेडिकल स्टडीज बहुत अच्छी है भारतीय युवाओं को कोशिश करनी चाहिए की वे भारत में ही मेडिकल स्ट डीज करें और यहाँ अवसर नहीं प्रत्त नहीं होने पर बाहर कोशिश करें। व्यास.ने बताया कि वे वहाँ पर नियमित रुप से से दो घंटे सुबह एवं दो घंटे शाम को अध्ययन करते है नियमित योगा करते हैं। उन्हें अपने वतन की मिट्टी से बहुत प्यार हैं उनका उद्देश्य है कि डिग्री प्राप्त करने के बाद वे अपने वतन भारत आकर लोगों की सेवा करे ।