वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 25 मई से 5 जून तक विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए विविध कार्यक्रम*
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 25 मई से 5 जून तक विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए विविध कार्यक्रम*
*आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिये अभियान आयोजित आज समापन*
पाली, 5 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित किये गये ’वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ 25 मई से 5 जून तक आयोजित किया गया। इसके तहत जिले में सभी विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत 25 मई से 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 का शुभारम्भ किया गया। जिला स्तर ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्त्रोतों, नदियों जल संग्रहण ब्रांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्जवलन आदि गतिविधियों के द्वारा शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का व्यापक प्रचार प्रसार कार्य, जल संसाधन विभाग द्वारा नदी, बृहद् एवं मध्यम बांध, सरोवर, नहरों इत्यादि पर पूजन, नहरों एवं खाली की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई एवं गाद निकालना, साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वंदे गंगा प्रभात फेरी, गंगा दशहरा की महत्वता पर लेख लेखन, राजीविका द्वारा वंदे गंगा कलश यात्रा, पीपल पूजन, पीपल पौधारोपण एवं वितरण, ईको फ्रेण्डली स्थानीय उत्पादों के सम्बंव में प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं उत्पादकों का विक्रय किया गया।
ग्रामीण विकाल एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जल संरक्षण एवं जन भागीदारी के प्रति जागरूकता अधिकतम संख्या में जन-जन को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 संकल्प, नवीन अमृत सरोवर/जल संग्रहण एवं जल संरक्षण संरचनाओं का शिलान्यास/भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन/लोकार्पण, हरियालो राजस्थान अन्तर्गत पौधारोपण कार्य, औरण/चारागाहों का चिन्हीकरण तथा घास बुआई एवं पौधारोपण कार्य, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृति, मनरेगा/बीबी जी राम जी योजना अंतर्गत जल संरक्षण कार्य किए गए।
स्वयं सेवी संस्था, पशुपालन विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग, आर. सीडीएफ द्वारा स्थानीय गौशाला/पशु चिकित्सालय/दुग्ध संघ ने स्वच्छता अभियान का आयोजन, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धार्मिक/व्यापारिक संगठन, भामाशाह, गणमान्य व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों से संबंधित विषय पर विचार विमर्श/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विभाग द्वारा चयनित मीडिया व सोशल मीडिया, इम्पलुएंसर को फील्ड भ्रमण करवाया गया, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभियान का व्यापक प्रचार कार्य किया गया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभाग एवं भामाशाहों/स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति आदि सार्वजनिक स्थानों पर वंदे गंगा जल सेवा, आरटीडब्ल्यूएचएस तकनीक की जानकारी दी गई।
जल बचत के लिए जन जागृति कार्यक्रमों का अयोजन व जल परीक्षण अभियान चला गया। भू-जल विभाग द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृति, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत सम्पादित कार्यों का जल संचय जन भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इन्द्राज किए गए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राजकीय भवनों में स्थित आरटीएचडब्ल्यूएचएस की साफ-सफाई एवं मरम्मत, रोड साइड पौधारोपण, उद्योग विभाग द्वारा सीएसआर कार्यशाला आयोजित कर (मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.2 एवं 2.3 अंतर्गत राज्य मद से अनुमोदित कार्यों के गैप फण्डिंग के लिए प्रेरित किया गया, जल उपयोग अंकेक्षण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन स्यीकृति, औधोगिक संस्थानों, निजी एवं सरकारी कार्यालयों को ग्रीन ऑफिस इनिशियेटिय, एनर्जी आडिट एवं ग्रीन बजट के संबन्ध में जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राजीविका द्वारा प्राचीन तालाब, जोहड़ इत्यादि की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य, ग्राम के सभी जल स्त्रोतो की मैपिंग, साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य, सोख्ता गढको की साफ-सफाई का कार्य, गांवों के मुख्य मार्गाे, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का कार्य, राजीविका के ग्राम संगठन एवं सी.एल.एफ. कार्यालयों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 एवं 2.2 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन/लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 एवं 2.3 अंतर्गत नवीन कायर्यों की स्वीकृति/प्रारम्भ, औरण/चारागाहों का चिन्हीकरण, पौधारोपण कार्यों घास बुआई कार्य, बीज बैंको में गतिविधियों का क्रियान्वयन, हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्य, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जल चौपाल, विभागीय योजनाओं के इन्द्राज से शेष रहे कार्याे का प्राथमिकता से जल संचय जन भागीदारी-2.0 पोर्टल पर इन्द्राज कार्य, देवस्थान विभाग द्वारा देवस्थान मंदिरों एवं अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष आरती की गई।
पंचायतीराज विभाग, खेल व नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों/जनप्रतिनिधियों एवं नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंद गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन, वंदे गंगा रैली, साइकिल रैली आयोजित की गई। पुलिस, सेना एवं अर्द्ध सेनिक बल द्वारा जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर श्रमदान वंदे गंगा जल सेवा में सहयोग, स्वयं सेवी संस्था द्वारा जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना एवं साफ-सफाई के लिए श्रमदान, वंदे गंगा जल सेवा, पशु खेलियों, बावडियों की साफ-सफाई, पशुओं के लिये पीने के साफ पानी की व्यवस्था एवं पक्षियों के लिये परिंडे बांधना स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जल स्त्रोतो की साफ-सफाई एवं मरम्मत, जल स्त्रोतों पर दीप प्रज्वलन, अमृतः 2.0 अंर्तगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा साफ-सफाई एवं रख-रखाव कार्यक्रम, शहरी रोजगार योजना अर्न्तगत्त पौधारोपण कार्य, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरे का चिन्हित स्थल पर निष्पादन, अमृत-2.0 योजना अर्न्तगत नवीन कार्यादेश जारी किए गए एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन/लोकार्पण, स्थानीय निवासियों/जनप्रतिनिवियों एवं नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से घंटे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का नगर निकाय स्तर पर आयोजन, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, अस्पतालों एवं चौराहों पर वंदे गंगा जल सेवा कार्य किया गया।
कृषि एव उद्यान विभाग द्वारा स्प्रिंकलर, ड्रिप, फार्म पीण्ड, पाईप लाईन की स्वीकृतीयां, प्राकृतिक/ जैविक/पीसीजन खेती. सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, स्वीकृत कार्यों का अवलोकन /लोकापर्ण एवं नवीन कार्यों की स्वीकृतियां, हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्य, कम्पोस्टिंग तकनीक का प्रचार-प्रसार, लघु सिंचाई संयत्रों की प्रदर्शनी, प्रगतिशील कृषकों से चर्चा, किसान चौपाल, कृषि विज्ञान केन्द्रो पर संगोष्ठी एवं कृषि शिक्षा कार्यशाला, डिग्गियों की साफ-सफाई,, अमृत सरोवर, प्रमुख झीलों, बांधों पर कृषक कल्याण हेतु जल प्रार्थनाएं आयोजित की गयी। जल संसाधन विभाग द्वारा नदी, वृहद् एवं मध्यम बांध, सरोवर, नहरों इत्यादि पर पूजन, नहरों एवं खाली की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई एवं गाद निकालना, जल उपयोगिता संगमों द्वारा कार्यक्रम, जल शक्ति अभियानः कैच द रेन अन्तर्गत कार्यक्रम, जल संचय जन भागीदारी अन्तर्गत कार्यक्रम, नये कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया राउण्ड टेबल कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण एवं जल संग्रहण के करवाये जा रहे कार्यों के महत्व से मीडिया को अवगत करवाया गया। इसी के अतिरिक्त फील्ड भ्रमण, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार कार्य किया गया। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर अन्य जिला विशेष नवाचार एवं अभिनव कार्यक्रम, ऊर्जा विभाग द्वारा ट्रान्सफार्मर के आस-पास साफ-सफाई करवाई गई।
जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 एवं 2.2 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन, लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-22 एवं 2.3 अंतर्गत नवीन कार्यों की स्वीकृति/प्रारम्भ करना औरण, चारागाहों का चिन्हीकरण, पौधारोपण कार्यों चास बुआई कार्य करवाए गए। बीज बैंको में गतिविधियों का क्रियान्वयन, हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जल चौपाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी भवनों में स्थित आरटीडब्ल्यूएचएस की साफ-सफाई, खेल विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र, स्वयं सेवी संस्था, शिक्षा विभाग द्वारा रोड साइड पौधारोपण, जिला प्रशासन द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूगता के लिए निबन्ध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिता, का आयोजन करवाया गया।
5 मई विश्व पर्यावरण दिवस को वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान के लिए पूर्व तैयारी जैसे गडढे खोदना, एसएसटी, एसजीटी कार्य प्रारम्भ, वन क्षेत्र में विद्यामान जल संग्रहण संरचनाओं की गाट निकालना, विभागीय योजना में निर्मित एवं पूर्ण जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन, लोकार्पण, तुलसी के पौधों का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 एवं 22 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 एवं 2.3 अंतर्गत नवीन कार्यों को स्वीकृतियां, मनरेगा/वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ किए गए। नर्सरियों का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम। नर्सरियों का अवलोकन, नर्सरियों में पौधा की ग्रेडिंग, चयनित स्थानो पर ईको फ्रेण्डली आर्ट तैयार करना, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नदियों, तालाबों एवं झीलों की सफाई हेतु जन-जागृति अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु जन-जागृति अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित किये गये।
--------------------