मदरसा डॉ. अब्दुल हकीम ख़ताई मेमोरियल सेंटर में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
मदरसा डॉ. अब्दुल हकीम ख़ताई मेमोरियल सेंटर में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आज **मदरसा डॉ. अब्दुल हकीम ख़ताई मेमोरियल सेंटर उच्च प्राथमिक स्कूल** में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के सदर **परवेज़ ख़ताई** ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मिलकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया और पौधे लगाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका **कौसर परवीन** तथा शिक्षा अनुदेशक **रुख़शाना उस्मानी** सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मदरसा सचिव अब्दुल मुकतदीर खाताई ने
पर्यावरण सुरक्षा हेतु एकजुटता का संदेश दिया
मदरसा प्रबंध समिति और शिक्षकों ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारी सामाजिक एकता और ज़िम्मेदारी का भी प्रतीक है। भविष्य में भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।