कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नही हटे अतिक्रमण ग्रामीणों में आक्रोश

Even,after,the,Collector,assurance,anger,among,the,encroachers,did,not,go,away

कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नही हटे अतिक्रमण ग्रामीणों में आक्रोश

कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमण, नहीं हुआ जलभराव का समाधान - ग्रामीणों में आक्रोश


बादीकुई/ दौसा। जिला कलेक्टर के बांदीकुई दौरे पर दो गंभीर जनसमस्याएं आमजन के द्वारा उनके समक्ष रखी गई थीं। आश्वासन के बावजूद एक सप्ताह बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।

कुण्डल में स्टेट हाईवे 78 पर अतिक्रमण
  
एडवोकेट राधाकिशन मीणा द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि दौसा-कठूंबर बाया बांदीकुई स्टेट हाईवे 78 पर कुण्डल में अतिक्रमण के कारण हाईवे मात्र 11 फीट की गली बनकर रह गया है। दूसरे वाहन के निकलने की जगह नहीं बचती, जिससे रोज घंटों जाम लगता है।

ज्ञापन में बताया कि राजस्व विभाग की टीम कई बार मौके पर जाकर नाप-जोग कर लाल निशान भी लगा चुकी है और अतिक्रमियों को नोटिस भी दिए गए हैं। लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एक्सप्रेस-वे का उतार बनने से वाहनों की संख्या बढ़ गई है जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।

ग्राम भांवता में मुख्य सड़क पर जलभराव

वहीं दूसरे ज्ञापन में बताया गया कि बांदीकुई तहसील के ग्राम भांवता में बरसात के दिनों में मुख्य सड़क स्टेट हाईवे पर तालाबनुमा पानी भर जाता है। इससे भांवता-भांवती के ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन दिए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मांग की गई है कि पानी निकासी के लिए पक्का नाला बनवाकर पानी को भांवता तालाब या सावा नदी में डाला जाए। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।