चौपासनी सीनियर सेकेंडरी में 2 राज एनसीसी नेव

चौपासनी सीनियर सेकेंडरी में 2 राज एनसीसी नेव

*चौपासनी सीनियर सेकेंडरी में 2 राज एनसीसी नेवल कैडेट्स ने पौधारोपण किया*

"एक पौधा मां के नाम " कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजाति के 51 पौधे लगाए

जोधपुर ,20 जुलाई  । "एक पौधा मां  के नाम "  अभियान के तहत सोमवार को चौपासनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 2 राज एनसीसी नेवल कैडेट्स के द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
   चौपासनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य दुर्गादास सिंह राजवी ने बताया कि इस अवसर पर परिसर में 51 विभिन्न प्रजातियों के पौधे एनसीसी नेवल कैडेट्स ने व विद्यालय के शिक्षकों ने लगाएं । उन्होंने बताया कि   सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य दुर्गादास सिंह राजवी ,महाराजा हनवन्त  सैनिक स्कूल के प्राचार्य कुंतल मजूमदार,एनसीसी ऑफिसर नाथू सिंह नरूका सहित अन्य स्टाफ ने भी पौधारोपण किया ।