पुष्पा जैन स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा
*स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संगठन सदभावना सप्ताह का समापन*
*कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पूरा संगठन रहा उपस्थित*
पाली 2 मार्च । स्व. सुश्री पुष्पा जैन जीवन पर्यंत संगठन की मजबूती का काम करती रही उनकी ही मेहनत की बदौलत उस समय जिले की आठो की आठो विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में आई । अब कार्यकर्ताओ को कमर कसने का समय आ गया है,आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में प्रत्येक सीट पर भाजपा को भारी मतों से जिताना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी । यह उदगार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्व.सुश्री पुष्पा जैन की 6 स्मृति में पाली विधानसभा के संगठन सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह एवं श्रद्धाजंली सभा मे कहे । उन्होंने समिति द्वारा प्रतियोगिताओ के आयोजन कि प्रशंसा करते हुए सभी संयोजको को सफल आयोजन की बधाई दी एवम विजेताओ को पुरस्कृत किया ।
पूर्व सांसद पुष्प जैन ने स्व.पुष्पाजी को कार्यकर्ताओ की हिमायती बताया । पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि स्व.पुष्पाजी ने जिले में पार्टी की जड़े मजबूत की और यह परिवार आज वटवृक्ष बन गया है । कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा,संजय ओझा,मूलसिंह भाटी ने सम्बोधित किया । समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने समिति द्वारा आयोजित सप्ताह के आयोजन पर विस्तृत से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में प्रायोजक महेंद्र कुमार नरेश कुमार तलेसरा परिवार ऑर्किड्स स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती महक सांखला श्याम परिवार से मुकेश पोरवाल टीम के प्रायोजक अशोक तलेसरा मधुरेश बोहरा मूलसिंह भाटी राणमल भंसाली,रमेश सोनी, को आयोजन में सहयोग हेतु प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा सम्मानित किया गया ।
समिति सचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि महिला व पुरुष वर्ग की क्रिकेट विजेता उपविजेता टीम के साथ साथ भाषण प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता सन्तोलिया प्रतियोगिता के प्रतियोगियों व संयोजको सहित दौ सो से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह भाटी जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू पूर्व सभापति कुसुम सोनी पूर्व उपसभापति ललित प्रितमानी, बहादुरसिंह राठौड़ अन्नू सोलंकी हुकमीदेवी सोनी नीतू अमरनानी खुशबू सोनी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गौतमचंद यति ने किया एवम अंत मे सचिव रितेश छाजेड़ ने आभार प्रकट किया ।