बंद मकानों मे हुई चोरी का खुलासा दो गिरफ्तार
बंद मकानों मे हुई चोरी का खुलासा
रानी /पुलिस थाना रानी ने बंद पड़े मकान में चोरी करने पर दो महिला आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद किया हैं
पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को दिन के समय ग्राम बिजोवा में सूने पडे तीन बंद मकानों में हुई चोरी घटना हुई. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी आनन्द कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रकरण संख्या 100 दिनांक 21अप्रैल को धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर व पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से चोरी की वारदात में अज्ञात दो महिला आरोपियान को भरसक प्रयास से दस्तयाब कर बाद पुछताछ के आरोपियान द्वारा कबाड का सामान खरीदते समय बंद पड़े मकानों का चयन कर चोरी की वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफतार किया जाकर आरोपियान के कब्जे से प्रकरण में चोरी हुए माल की शत प्रतिशत बरामदगी की गई. मामले में श्रीमती मंगली उर्फ देवी पत्नि विशाल कालबेलिया उम्र 21 साल पैशा कचरा बिनना निवासी चुंगी नाका शमशान के पास रानी स्टेशन पुलिस थाना रानी जिला पाली एवं श्रीमती हिना पत्नि भीमाराम उर्फ राजू कालबेलिया उम्र 25 साल पैशा प्लास्टिक व भंगार बीनना निवासी चुंगी नाका बिजोवा रोड शमशान के पास रानी स्टेशन पुलिस थाना रानी जिला पाली। को गिरफ्तार किया.
---------