प्रतिभावान बालिकाओं को किया सम्मानित, वितरित किए गए चेक
*प्रतिभावान बालिकाओं को किया सम्मानित, वितरित किए गए चेक*
--------------------------
*बालिका सशक्तिकरण में किए गए प्रत्येक कार्य वंदनीय* "*.....विद्यायक शोभा चौहान*
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
-----------------------
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत नगर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतिभावान बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वर्गीय शांति जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिभावान बालिकाओं को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी सीबीईओ दलपत सिंह सांखला ने बताया कि कार्यक्रम में भामाशाह और पूर्व हाईकोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो सौ ऊंचालीस छात्राओं को नकद चैक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। सांखला ने बताया कि कक्षा 10 में तथा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से 90% तक अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को ₹3500 का नकद चैक और प्रशस्ति पत्र तथा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को 4500 रुपए का नकद चैक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोजत की लोकप्रिय विधायक महोदय श्रीमती शोभा चौहान ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमान लक्ष्मी नारायण जी दवे साहब ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी जुगल किशोर निकुंभ, उप प्रधान और भाजपा युवा मोर्चा पाली जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, पाली जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर संभाग प्रभारी प्रफुल्ल ओझा , सेवानिवृत्ति आरएएस अधिकारी दलवीर धड़ा, सेवानिवृत्ति हाईकोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता , जिला और सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेंद्र सिंह सिसोदिया, आदि ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए विधायक शोभा चौहान ने बालिका शिक्षा तथा बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रत्येक कार्य को वंदनीय तथा समाज के लिए अनुकरणीय बताया साथ ही नवरात्र में कन्याओं का सम्मान तथा कन्याओं का भोज करने के लिए दानदाताओं तथा भामाशाहों का साधुवाद व्यक्त किया। इसके साथ में बालिकाओं को कड़ी मेहनत करके अपने जीवन में सर्वोच्च लक्ष्य अर्जित करने पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने बालिका शिक्षा के लिए हर संभव कार्य और मदद करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्षता के तौर पर अपने उद्बोधन में श्रीमान लक्ष्मी नारायण जी दवे साहब ने कहा कि आज की बालिकाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा को व्यक्त कर रही है तथा राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी शिक्षा योजना के प्रसार द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाना ही बालिका सशक्तिकरण का उद्देश्य है। बालिका सम्मान और सशक्तिकरण के इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय प्रशासन और दानदाताओं और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
*यह रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में चैनराज अखावत, पुष्पराज मुनोत,भामाशाह अनोप सिंह लखावत, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, महिला मोर्चा प्रभारी दीपिका शर्मा, अर्चना गुप्ता, भामाशाह ब्रह्म प्रकाश मुंद्रा, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती श्यामा चारण, उप प्रधानाचार्य कुसुम देवी लोढ़ा, रेसला शिक्षक संघ अध्यक्ष व्याख्याता हनुवंत सिंह बारहठ, केसर सिंह, राजेंद्र भाटी, आयुष कुमार सेन ,जनक खत्री, मांगीलाल, करणी सिंह आशिया,नंदकिशोर पटेल, प्रवीण गुप्ता, लक्ष्मी चौहान, सरवर काठात ,धीरज कुमार, अब्दुल सलीम, वीरेंद्र पंचारिया, भुंडा राम गुर्जर ,सीमा पारिक, जनक कंवर, महिपाल, दिनेश व्यास, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सरल संचालन व्याख्याता सुधा सीरवी और रंजीत आरोडा किया।