यश" ने नीट परीक्षा क्लियर कर बढ़ाया दिव्यांग माता-पिता का मान

यश" ने नीट परीक्षा क्लियर कर बढ़ाया दिव्यांग माता-पिता का मान

*"यश" ने नीट परीक्षा क्लियर कर बढ़ाया दिव्यांग माता-पिता का मान*

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

"प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती" कहावत को चरितार्थ करते हुए धीनावास निवासी यशपाल गिरी ने नीट 2026 में कठिन मेहनत व लगन से देश भर मे 6009 की रैंक हासिल की।

धीनावास निवासी यशपाल गिरी के माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं। पिताजी भगवान गिरी सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं तो माताजी गृहणी हैं। 

यशपाल ने अपनी सम्पूर्ण शिक्षा सरकारी विद्यालय में ग्रहण की। 10वीं रा.उ.मा.वि. धीनावास से 98% से व 12वीं रा.उ.मा.वि. सोजत नगर से 94% से उत्तीर्ण की। छोटा भाई प्रशांत गिरी भी बड़े भाई की प्रेरणा से नीट की तैयारी में जुटा है।

यशपाल अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादीजी व गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ बाबा रामदेव जी की दिव्य कृपा को मानता है।