350 से अधिक लोगो ने हस्ताक्षर कर लिया वृक्षारोपण और साफ़ सफाई का संकल्प*

350 से अधिक लोगो ने हस्ताक्षर कर लिया वृक्षारोपण और साफ़ सफाई का संकल्प*

*350 से अधिक लोगो ने हस्ताक्षर कर लिया वृक्षारोपण और साफ़ सफाई का संकल्प*

 

पाली  /शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शहर में *भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा  की तरफ से सूरजपोल चौराहे पर वृक्षारोपण व साफ़ सफाई का संकल्प के तहत हस्ताक्षर अभियान* चलाया गया | जिसमे *350 से अधिक लोगो ने हस्ताक्षर कर वृक्षारोपण व साफ़ सफाई रखने का संकल्प लिया |*

भारत विकास परिषद् के जिला समन्वयक जगदीश झंवर ने बताया कि इस मुहीम के तहत लोगो में वृक्षारोपण करने का एक नया उत्साह आएगा तथा साफ़ सफाई रखने हेतु लोगो प्रेरित होगे |

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा पाली सचिव जयशंकर त्रिवेदी ने लोगो को हस्ताक्षर करवाने के साथ पेड़ पौधे लगाने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, साफ़ सफाई हेतु लोगो को शपथ दिलाई | 

शहर के जनसेवा सद्भावना समिति के सोहनलाल भाटी ने सभी प्रशासन के लोगो ने भारत विकास परिषद् के इस अभियान की सराहनीय कदम की प्रशंसा की |

विश्व पर्यावरण दिवस पर भा. वि. प. के हस्ताक्षर अभियान में शहर के कृष्णा विद्या मंदिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया | साथ ही पेड़ पौधे लगाने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, साफ़ सफाई करने हेतु लोगो को तख्ती के माध्यम से प्रभावित किया |  

भारत विकास परिषद् के इस अभियान में जिला समन्वयक जगदीश झंवर, सचिव जयशंकर त्रिवेदी, सदस्य महिला जागरूकता पुष्पा परिहार, सदस्य राजकुमार कटारिया, जयेश शर्मा, कार्तिक प्रजापत, राजवीर, अभिमन्यु, भूमेश,  पंकज, जियांश आदि लोगो ने इस कार्यक्रम को सफलतम रूप दिया |