समिति कि हुई, कई लिए निर्णय।
समिति कि हुई, कई लिए निर्णय।
पाली नववर्ष आयोजन समिति की बैठक शनिवार को निजी विद्यालय में हुई जिसमे आने वाले चैत्र सुदी एकम हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम को केसे अच्छे से अच्छे बनाए इस विषय पर चर्चा कि गई।
समिति के सचिव विनय बंब ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या से ही 10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा जिसमे नव वर्ष के पूर्व संध्या एवं नववर्ष के दिन शाम को मेले का नव वर्ष के दिन विभिन्न चौराहो पर समस्त सामाजिक संस्था एवं शिक्षण संस्थान के माध्यम से तिलक लगा कर शुभकामना देने का कार्यक्रम, राष्ट्रीय विषय पर विचार गोष्ठी, भारत माता पूजन, महिला संकीर्तन,वृहद स्तर पर हनुमान चालीसा का पाठ, सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर, रामोत्सव, रामाभिषेक, रामनवमी की शोभायात्रा से पूर्व तक कई कार्यक्रम करने हेतु विस्तृत चर्चा हुई ।
बैठक के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष बजरंगलाल हुरकट, संयोजक जय शंकर त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष ललित जालान , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कमल गोयल एवं नेमीचंद अखावत, विश्व हिंदू परिषद के भीमराज , रामशुख पायक, भारत विकास परिषद के सचिव नरेश मेहता, लघु उद्योग भारती से राहुल मेहता, राजेश चौधरी, ललित मालू अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से धर्मेंद्र खत्री, निमित लश्करी, अनिल गादिया, पंकज दुबे, जेसीआई डायनेमिक से धीरज मुंद्डा,दिनेश पंवार शिक्षण संस्थाओं से अशोक जोशी एवं प्रदीप, नव वर्ष आयोजन समिति के महेंद्र बंब,नरेश सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।