पाली सेवा मंडल अस्पताल में विशाल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आज
पाली सेवा मंडल अस्पताल में विशाल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आज
पाली सेवा मंडल अस्पताल द्वारा 5 जून 2026, शुक्रवार को विशाल चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन नया गांव, पाली स्थित अस्पताल परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में रीढ़ की हड्डी एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार जिंदल मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. जिंदल वरिष्ठ स्पाइन सर्जन हैं तथा न्यूनतम चीरा तकनीक (मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी) के विशेषज्ञ हैं।
अस्पताल में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिविर के दौरान रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याओं, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी, नेत्र रोग एवं दंत रोग से संबंधित परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही मरीजों से पूर्व में कराई गई जांचों की रिपोर्ट साथ लाने का अनुरोध किया गया है। अग्रिम पंजीकरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन व जानकारी के लिए 02932-299000 संपर्क किया जा सकता हैं।