मेहंदी फैक्ट्री में आग एक की मृत्यु दो ज़ुलसे     

मेहंदी फैक्ट्री में आग एक की मृत्यु दो ज़ुलसे     

मेहंदी फैक्ट्री में आग एक की मृत्यु दो ज़ुलसे            सोजत/पाली में शनिवार रात को मेहंदी फैक्ट्री में लगी आग से मजदूर जिन्दा जल गया मेहंदी फैक्ट्री में अज्ञात कारण से लगी आग हादसे में एक 30 साल का श्रमिक जिंदा जल गया और दो श्रमिक झुलस गए। जिनका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। देर रात करीब 2 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जांच के लिए मोब एफएसएल को मौके पर बुलाया गया।

सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया कि सोजत माइनिंग ऑफिस के पास स्थित इंडो हरब्स मेहंदी फैक्टी में शनिवार रात करीब 11 बजे आग लगी थोड़ी देर में आग तेजी से फैल गई मौके पर दमकल बुलाई गई। जो देर रात तक आग बुझाने में जुटी रही। रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया जा सका।

इस घटना में यूपी हाल सोजत निवासी 30 साल का संजय जिंदा जल गया। साथ ही गोपाल (31) पुत्र केवलचंद और कानाराम (30) पुत्र भंडाराम निवासी सोजत गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सोजत हॉस्पिटल में ले गए। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को जोधपुर रेफर किया गया।

आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू टीम ने जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी। उसके बाद अंदर घुसे और एक शव बरामद किया। जिसे रात को ही सोजत हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। मृतक की शिनाख्त यूपी के संजय के रूप में हुई है।