अब्दुल समद राही डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित

अब्दुल समद राही डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित

अब्दुल समद राही डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित 

सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के लाडले हिन्दी उर्दू और राजस्थानी भाषा के सतत् लेखक पत्रकार अब्दुल समद राही को अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नागौर जिले के रोहिणी ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भारत का संविधान पुस्तिका व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेन्द्र मिर्धा विधायक नागौर डॉ मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महंत डॉ नानक दास जी महाराज, भामाशाह प्रेम रतन शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी नागौर उद्दघोषक शरीफ छिपा ने किया। आपको बता दें कि राही की कई पुस्तकें प्रकाशित हुई है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया।

राही को मिले इस सम्मान पर पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, राजेश दुलारी सांदू अरूण जोशी कथाकार डॉ रशीद गौरी दिनेश सोलंकी शंकर लाल पारीक झूमर लाल गर्ग देवीलाल सांखला रामस्वरूप भटनागर नवनीत राय रुचिर व्यंग्यकार उमाशंकर द्विवेदी पेन्टर दलपत राजेन्द्र व्यास महेंद्र मेहता लोकेश श्रीवास्तव सुरेन्द्र मेहता अर्चना गुप्ता अनीता श्रीवास्तव बसंत लखावत, लोक अभियोजक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी एडवोकेट अमीर खान सिलावट, अशोक बारहठ, वीर बहादुर सिंगाड़िया, नियामत अली रंगरेज, हाजी अब्दुल सलीम सिलावट मिस्त्री मोहम्मद असलम एडवोकेट रमेश टांक, इरशाद सिलावट यासीन खरादी अब्दुल गनी ताजक अनवर पठान फकीर मोहम्मद पठान रिहाना रानू ठेकेदार वाजिद टांक अब्दुल अव्वल, मोहम्मद जावेद टाक इम्तियाज़ राही खालिद टांक जुगल किशोर दवे ईश्वर दास पुरुषवाणी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर इकबाल सिलावट, पप्सा टांक, मंसूर अत्तारी बाबू खां मेहर ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई साजिद टांक आदि कई गणमान्य जन ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।