अवैध हधियार बरामद         

अवैध हधियार बरामद         

अवैध हधियार बरामद                       जोधपुर / जिले के डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में गिरफ्तार कॉन्स्टेबल एलडीसी और जयपुर के एक शूटिंग सेंटर संचालक शमीमुद्दीन को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को पुलिस सुरक्षा में थाने से जीप के जरिए अदालत लाया गया।

पुलिस जांच के दौरान पहले दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जयपुर स्थित शूटिंग सेंटर और उसके मालिक के रामगंज इलाके के घर पर भी तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि बरामद 22 बोर की अवैध राइफल इंग्लैंड निर्मित है। इसके अलावा घर से 282 कारतूस मिले जिनमें कई प्रतिबंधित श्रेणी के थे। इनमें 303 बोर के कारतूस शामिल हैं जिनका उपयोग पहले पुलिस और सेना करती थी वहीं 7.62 बोर के संवेदनशील कारतूस भी जब्त किए गए। कुछ पुराने हथियारों में इस्तेमाल होने वाले गोला-बारूद भी मिला।

क्या है पूरा मामला

एटीएस से मिली सूचना के आधार पर एक अप्रैल को डांगियावास पुलिस ने एक काली क्रेटा कार को रोका था। तलाशी के दौरान जैसलमेर के सांगड़ निवासी हेड कॉन्स्टेबल अमीन खां (36) और नाचना निवासी एलडीसी वांगे खां (47) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 12 बोर की अवैध बंदूक 30 कारतूस और 12 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि दोनों जोधपुर से जैसलमेर जा रहे थे। अमीन खां पहले एक पूर्व मंत्री के गनमैन भी रह चुके हैं।

आरोपियों ने बताया कि यह 12 बोर बंदूक जयपुर के ‘शिकार गन हाउस’ से खरीदी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शमीमुद्दीन ने 1.20 लाख रुपये लेकर पुरानी 18 बोर बंदूक के सीरियल नंबर को बदलकर 12 बोर बंदूक पर दर्ज कर दिया। इस हथियार का आधिकारिक रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को सेना और पुलिस में इस्तेमाल होने वाले कारतूस भी मिले।

जयपुर में भी चली सर्च कार्रवाई

जोधपुर में कार्रवाई के बाद जयपुर के माणक चौक क्षेत्र में स्थित गन स्टोर में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सर्च वारंट के बाद 2 अप्रैल को रामगंज थाना पुलिस ने गन हाउस मालिक जहीरूद्दीन के घर की तलाशी ली।

रामगंज बाजार स्थित उनके तीन मंजिला मकान में करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान घर के बाहर रखे कबाड़ के बीच से अवैध हथियारों का जखीरा और एक टाइगर की खाल भी बरामद हुई। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया.