जुआरियों का पुलिस पर  किया हमला दो गिरफ्तार         

जुआरियों का पुलिस पर  किया हमला दो गिरफ्तार         

 जुआरियों का पुलिस पर  किया हमला दो गिरफ्तार                        जोधपुर/ शहर में जुआरियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल का हाथ काट लिया। जोधपुर में सोमवार रात को जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंची। जुआरियों सहित शराब दुकान के सेल्समैन ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान मौके से जुआरी और सेल्समैन भाग गए। हालांकि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया।

एयरपोर्ट थाने में अब हैड कॉन्स्टेबल ने राजकार्य में बाधा डालने ओर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

घटना 30 मार्च की रात की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस गश्त पर थी। कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कन्हैया नगर शिकारगढ़ में एसबीआई बैंक के पास शराब ठेके के पास लोग जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस ने मामले में माता का थान अशोक कॉलोनी मगरा पूंजला निवासी आरोपी सुभाष विश्नोई और सांसी कॉलोनी निवासी सोहनलाल सांसी को गिरफ्तार किया। इनमें से आरोपी सुभाष शराब दुकान का सेल्समैन है जबकि दूसरा टैक्सी ड्राइवर है।