जमाअते इस्लामी हिन्द, ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय इस्लामिक समर क्लासेज का समापन
जमाअते इस्लामी हिन्द, ब्यावर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय इस्लामिक समर क्लासेज का समापन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

ब्यावर। जमाअते इस्लामी हिन्द के तत्वावधान में ग्राम - देवा बग्गा का बाड़िया (लूलवा) में आयोजित पांच दिवसीय इस्लामिक समर क्लासेज का समापन समारोह संपन्न हुआ। समर कैंप में बच्चों व बच्चियों ने भाग लेकर नैतिक शिक्षा, नमाज़, क़ुरआन, हदीस तथा चरित्र निर्माण से जुड़े विषयों की जानकारी हासिल की। क्लासेज के दौरान बच्चों को वुज़ू, अज़ान, नमाज़ और क़ुरआन तिलावत का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बच्चों ने हम्द,नात, नज़्म इत्यादि प्रस्तुत किए व खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शमसुद्दीन काठात अध्यक्ष जमाअते इस्लामी हिन्द, ब्यावर व अतिथि अनवर काठात कार्यकारणी सदस्य यूथ फोरम राजस्थान थे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई । इस मौके पर शमसुद्दीन काठात ने बच्चों को इल्म और समय की एहमियत, छुट्टियों के सही इस्तेमाल पर अपनी बातें रखीं व अनवर काठात ने भी इस मौके पर अपनी बातें रखीं।समर कैंप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे व बच्चियों को इनामात दिए गए। दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
