मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे पाली दौरे पर*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे पाली दौरे पर*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे पाली दौरे पर*


पाली/ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पाली पहुंचे जहां उनका अनेक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत व अगवानी की । मुख्यमंत्री उसके बाद राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांश राठौड़ के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को शुभकमानाएं व आशीवार्द दिया। 


इसके पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सर्किट हाउस से रवाना होकर आयोजित विवाह सामारोह में पहुंचकर नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद व भेंट देकर उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दी। इस अवसर पर समारोह में सिक्किम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री दिव्या कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, प्रभारी मंत्री झाबर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, वन मंत्री संजय शर्मा, राज्य मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर एवं अनेक जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए।


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने हैलीकॉप्टर से मनोरथ हैलीपेड पहुंचे जहां उनका स्वागत राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, जिला कलक्टर एलएनमंत्री पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने किया। हैलीपैड से रवाना होकर मुख्यमंत्री शर्मा सर्किट हाउस पहुंचे जहां उनकी अगवानी कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत अविनाश गहलोत जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा जनप्रतिनिधि  पूर्व सांसद पुष्प जैन पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा पीयूष शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। 


----------