सीएम शर्मा ने की गौ सेवा
सीएम शर्मा ने की गौ सेवा जयपुर/ राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में सीएम भजनलाल शर्मा ने गौसेवा की। इस दौरान सीएन शर्मा ने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर गुड़ एवं चारा खिलाया तथा हवन में आहुति देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। साथ ही 'डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष : ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष' पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसी के साथ सीएम ने पिंजरापोल गौशाला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।