दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश विधि से संघर्षरत किशोर निरूद्ध

दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश विधि से संघर्षरत किशोर निरूद्ध

दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश विधि से संघर्षरत किशोर निरूद्ध

पाली / पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा दुपहिया वाहन मोटरसकिल चोरी की वारदात के संबंध 

विधि से संघर्षरत किशोर के कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल जप्त  कर विधि से संघर्षरत किशोर निरूद्ध किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में थानाधिकारी  सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में कस्बा सुमेरपुर में अज्ञात चोरो द्वारा लगातार मोटर साईकिल चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिये एवं चोरी की वारदातों को गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठन किया।  07 जून को प्रार्थी  महेन्द्र कुमार सुमेरपुर, ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि  27 मई 2026 को रात्री के समय मेरी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 57 एसए 9552 का हैण्डल लॉक कर घर के बाहर खडी की थी एवं सुबह उठकर देखा तो मेरी बाईक नही मिली। अज्ञात चोर मेरी बाईक को चोरी कर लेकर गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 182 07 जून को धारा 303 (2) बीएनएस 2023 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विशेष टीम की  ने कार्यवाही करते हुए गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये, घटनाक्रम को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से कस्बा सुमेरपुर में लगातार हो रही दुपहिया वाहन की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चोरी का मुख्य अभियुक्त विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया जाकर उसके कब्जे से चोरी का वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया, विधि से सघर्षरत किशोर के अन्य साथीयों द्वारा भी कस्बा सुमेरपुर में अन्य मोटरसाईकिल की चोरीयों की वारदातों को अंजाम दिया गया है, जिन अज्ञात चोरो की तलाश एवं पतारसी जारी है।