जिला कलेक्टर ने खिंवाडा व घाणेराव में की विशेष जनसुनवाई, कई प्रकरणों का किया निस्तारण, आमजन को मिली राहत

जिला कलेक्टर ने खिंवाडा व घाणेराव में की विशेष जनसुनवाई, कई प्रकरणों का किया निस्तारण, आमजन को मिली राहत
जिला कलेक्टर ने खिंवाडा व घाणेराव में की विशेष जनसुनवाई, कई प्रकरणों का किया निस्तारण, आमजन को मिली राहत

*जिला कलेक्टर ने खिंवाडा व घाणेराव में की विशेष जनसुनवाई, कई प्रकरणों का किया निस्तारण, आमजन को मिली राहत* 

*’खिंवाड़ा में विशेष जनसुनवाई शिविर, 65 का मौके पर निस्तारण’* 

पाली, 04 जून। जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने  गुरुवार को जिले के खिंवाडा व घाणेराव गांव में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनकर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

*’खिंवाड़ा में विशेष जनसुनवाई शिविर, 65 का मौके पर निस्तारण’* 

जिला कलक्टर रविन्द्र गोस्वामी के नवाचार के तहत ग्राम पंचायत खींवाड़ा में विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में करीब 700 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं परिवेदनाएं प्रशासन को अवगत करवाई। शिविर के दौरान कुल 80 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 65 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 15 मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल, विद्युत, राजस्व, आवासीय भूमि रूपांतरण एवं अन्य जनसमस्याओं पर सुनवाई की गई।

ग्रामीणों द्वारा आवासीय कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया  के बारे में बताया जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं कृषि भूमि पर वर्षों से मकान बनाकर रह रहे लोगों की भूमि को आवासीय श्रेणी में रूपांतरित करने के बारे में तहसीलदार को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए । पेयजल के मुद्दे पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सात दिवस के भीतर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा छह पट्टे वितरित किए गए, राजस्व विभाग ने 12 म्यूटेशन किए तथा पशुपालन विभाग ने 15 पशुओं का मंगला पशु बीमा किया। साथ ही करीब 300 लोगों की बीपी और शुगर जांच की गई। पशुपालन विभाग ने पात्र पशुपालकों को बीमा प्रमाण-पत्र तथा कृषि विभाग ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।

जनसुनवाई के दौरान आधार कार्ड अद्यतन और ई-मित्र सेवाओं की भी व्यवस्था की गई, जिससे अनेक ग्रामीणों को मौके पर ही लाभ मिला। शिविर के पश्चात जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने खींवाड़ा स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, तहसीलदार मोहनलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

*घाणेराव में ग्रामीणों की विभिन्न समस्यों का किया निराकरण*

इसी दिन पंचायत समिति देसूरी की ग्राम पंचायत घाणेराव में भी ब्लॉक स्तरीय विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, अतिक्रमण, पेंशन तथा राजस्व विभाग से जुड़े लंबित मामलों को जिला कलेक्टर के समक्ष रखा। डॉ. गोस्वामी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर समाधान किया। वहीं शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखीं, जिससे आमजन को राहत मिली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा, बाली एडीएम शैलेन्द्र सिंह, देसूरी उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सांदू, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा, तहसीलदार फतेहसिंह जसोल ग्राम विकास अधिकारी ढलाराम चौहान थानाधिकारी उरजाराम सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-------