पुरुषोत्तम मास पैदल परिक्रमा 8 से 10जून तक होगी,45 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालू

पुरुषोत्तम मास पैदल परिक्रमा 8 से 10जून तक होगी,45 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालू
पुरुषोत्तम मास पैदल परिक्रमा 8 से 10जून तक होगी,45 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालू

पुरुषोत्तम मास पैदल परिक्रमा 8 से 10 जून तक होगी,45 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालू                                              पाली /अधिकमास धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय यात्रा कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं।                पुरुषोत्तम मास पाली नगर की परिक्रमा का आयोजन  8 जून द्वितीय ज्येष्ठ वदी 8 सोमवार से 10 जून द्वितीय ज्येष्ठ वदी 10 बुधवार तक 3 दिन तक आयोजित होगी । जिसमे श्रद्धांलू भक्त गण पाली शहर के सभी धर्मिक मन्दिरों के दर्शन एवं भजन कीर्तन करते हुए पैदल परिक्रमा करेगें।

पदयात्रा कार्यक्रम के अनुसार 8 जून 2026, सोमवार  -सोमनाथ मन्दिर से रवाना होकर  मानपुरा भाकरी रात्रि विश्राम होगा। पदयात्रा का शुभारम्भ 8 जून 2026, सोमवार को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर सोमनाथ मंदिर से होगा। जिसमें पाली के सभी मंदिरों के दर्शन करते हुए  भक्त 15 किमी  पैदल चलेंगे। सोमनाथ मंदिर से धोला चौतरा जुझारजी का मंदिर, भूतनाथ महादेव मंदिर, रामदेवजी का मंदिर, गुरुद्वारा सुरजपोल से धीमाबाई संचेती स्कूल के पास पछाड़ महादेव मंदिर से दो टंकी के पास श्रीया देवी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, सन्तोषी माता मंदिर, आदर्श नगर शीतला माता मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर से अम्बेडकर सर्किल होते हुए गांधी मूर्ति गीता भवन, रामद्वारा, करणीमाता मंदिर, रामदेवजी का मंदिर, पवनपुत्र बालाजी मंदिर, बजरंग बाग, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर भैरवा नगर, आर्शीवाद बालाजी सुन्दर नगर, बांगड़ कॉलेज महादेवजी मंदिर अटलेश्वर महादेव मन्दिर नहर पुलिया, बापु नगर नीलकण्ठ महादेव मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर-मालवीय लुहार समाज, हिन्दु सेवा मण्डल ताडकेश्वर रामेश्वर महादेव मंदिर, काला गौरा भैरुनाथ मंदिर, जड़ीया कोठरी जडवेश्वर महादेव मंदिर-जयनारायण व्यास सर्किल, वैद्य सैन समाज मंदिर, कुमावत समाज चारभुजा मंदिर, विवेकानन्द सर्किल, पुराना बस स्टेण्ड होते हुए रामदेव खटीक समाज मंदिर, पीपलीवाला बालाजी, बी. एस. एन. एल. ऑफिस के पीछे से होते हुए रामलीला मैदान, नन्देश्वर महादेव मंदिर (नौपायतो की बगीची), गजानन्दजी मंदिर, मस्तान बाबा होते हुए चण्डक मार्केट रामदेवजी का मंदिर नया बस स्टेण्ड, चामुण्डा माता मंदिर, गायत्री नगर गायत्री माता मंदिर टैगोर नगर भूतेश्वर महादेवजी मंदिर, पाबूजी महाराज मंदिर देवासी समाज से होते हुए जबरेश्वर महादेव मंदिर मानपुरा भाकरी पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम यहीं पर होगा।

इसी प्रकार 9 जून 2026, मंगलवार को मानपुरा से कृषि मण्डी विश्राम यात्रा की दुरी 15 किमी होगी। 9 जून 2026 मंगलवार को प्रातः 6.00 बजे नहा-धोकर प्रस्थान करेंगे। मानपुरा भाखरी से भैरुनाथजी चामुण्डा मंदिर, कीरो की ढाणी नहर से सुमेरपुर रोड़ होते हुए रामदेवजी मंदिर, नया बस स्टेण्ड के पास वाली गली से केशव नगर गौशाला, भैसासागर माताजी मंदिर, हनुमानजी मंदिर, ईच्छापूर्ण महादेव मंदिर नदी पार करते हुए मण्डिया रोड़ पशुपति महादेव मंदिर, महावीर नगर शिवजी मंदिर से जिला उधोग केन्द्र हनुमानजी मंदिर मैन मण्डिया रोड़ तेजराज गोरधनदास के पास वाली गली से रामेश्वर महादेव मंदिर घरवाला जाव से होते हुए खोडिया बालाजी मंदिर, राजाराम मंदिर-पटेल समाज, जोडेश्वर वीर हनुमानजी मंदिर रामदेव रोड़ बाबा रामदेवजी मंदिर, शितला माता मंदिर, जसोल माता मंदिर, माता राणी भटियाणी मंदिर, अग्रसेन चौराहा अग्रसेन वाटिका महादेवजी मंदिर, चादरवाला बालाजी, जय नगर हनुमानजी मंदिर, पूरबीया सैन समाज सती माता मंदिर, खेतेश्वर महादेव मंदिर, सिद्ध हनुमानजी मंदिर, तपस्वी महाराज की बगीची से कृषि मंडी पहुंचेंगें एवं रात्रि विश्राम यहीं पर होगा।

अंतिम दिन 10 जून, बुधवार  को कृषि मण्डी से लाखोटिया गार्डन, सोमनाथ मन्दिर पर समापन यात्रा दूरी 15 किमी हैं। 10 जून  बुधवार को प्रातः 6.00 बजे नहा धोकर प्रस्थान करेंगे। हाउसिंग बोर्ड सांईबाबा मंदिर, महादेवजी मंदिर, झूलेलाल मंदिर, मिल चाली तेजाजी मंदिर, ब्रिज के नीचे नीलकण्ठ महादेव मंदिर, श्री श्रीयादे मंदिर, सरदार पटेल नगर टंकी के पास महादेव मंदिर, ईच्छापूर्ती बालाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर दूध डेयरी स्टेडियम मंगलमूर्ती बालाजी मंदिर, इण्डस्ट्रीयल ऐरिया महेन्दीपुर बालाजी मंदिर, बिजली घर महादेवजी मंदिर, मणी नगर भलेलाव रोड़ आईमाता मंदिर, गोगामणी मंदिर, शिवनंदी गौशाला, महादेव बगेची, राधे-कृष्णा मंदिर, आर्शीवाद हनुमानजी मंदिर, महिला पुलिस थाना होते हुए इच्छापूर्ण महादेव वृद्धाआश्रम के पास अंडरब्रिज के सामने महादेवजी मंदिर, पुलिस लाईन चामुण्डा माता मंदिर हिम्मत नगर मोकेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, नागा बाबा की बगीची- गजानन्दजी मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर - श्रीमाली समाज, दादावाड़ी, लाखोटिया महादेव मंदिर पहुंचकर दोपहर 2.00 बजे तक विश्राम करेंगे। सायं 5.00 बजे काला-गौरा भैरुनाथजी मंदिर, केशरिया कंवर मंदिर, वीर दादु हनुमानजी मंदिर से जूना मठ चामुण्डा माता मंदिर, चन्दनुपरी माताजी मंदिर, अग्रवाल समाज गोपीनाथ मंदिर, माली समाज चारभुजा मंदिर, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार श्री रघुनाथजी मंदिर, मण्डलेश्वर महादेव मंदिर, अवधबिहारी मंदिर, खाकी चौक बालाजी मंदिर, जोगमाया मंदिर, जबरेश्वर महादेव मन्दिर, सैन समाज मंदिर, श्री माहेश्वरी समाज श्री रघुनाथजी मंदिर, पुष्करणा समाज भेमानन्दजी व काबजी की समाधी, बांगड़ सेठ व्यंक्टेश मंदिर, नरसिंग भगवान मन्दिर, काबली की बगीची, अग्रवालों की बगीची, गोर्वधन भगवान मंदिर, महेश वाटिका शिवजी मंदिर, पाली वाले बालाजी से राधाकृष्ण बाग रामदेवजी मंदिर सिंघी कॉलोनी झुलेलाल मंदिर से होते हुए बड़ा गजानन्दजी बादशाह का झण्डा, सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर पहुंचकर आरती होने के पश्चात प्रसाद वितरण होकर इस पद यात्रा का समापन होगा।सभी पदयात्री के खाने-पीने व विश्राम आदि की सुव्यवस्था संघ की तरफ से रहेगी।                                                                      परिक्रमा के मध्य संरक्षक पं शम्भुलाल शर्मा,संरक्षकसंत सुरजनदास महाराज, मदन राठौड़ भीमराज भाटी, सोनाराम पटेलअध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह लाहकार रामरतन बजाज, जोरारापटेलभंवरचौधरी , धनराज कारगवाल,महामंत्रीकैलाश टवाणी,कोषाध्यक्ष शांतिलाल मंडोरा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष    कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास रामगोपाल खेतावत, देवीलाल सांखला विजयराज सोनी, अम्बालाल सोलंकी        नेमीचन्द देवड़ा  मोदी मीडिया प्रभारी राकेश लिम्बा  परिक्रमा के सफल संचालन के लिए व्यवस्था में लगे हुए हैं।