बारिश से भीतरी शहर में पानी का बहाव हुआ तेज एक घंटे बारिश
बारिश से भीतरी शहर में पानी का बहाव हुआ तेज एक घंटे तक बरसा पानी जोधपुर / शहर में अचानक सुबह 11.30 बजे से ठंडी हवा के साथ बारिश शुरू हुई ज़ो एक घंटे तक पानी कभी तेज व कभी धीरे बरसता रहा बारिश से भीतरी शहर की सड़कों पर पानी का बहाव तेज हुआ। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। मौसम बदला ओर अंधेरा हो गया।
शहर के भैरूजी चौराहे की खतरनाक पुलिया पर पानी भर गया। इस पानी के बीच में सवारियों से भरी एक बस फंस गई। बस में कई यात्री सवार थे।सभी करीब आधे घंटे तक बीच पानी में फंसे रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का देकर बाहर निकाला। पहले ट्रेक्टर से बस को खींचा तो रस्सा टूट गया। लोग कई जगह टिनशेड के नीचे खडे होकर वर्षा रुकने का इंतजार करते रहें। कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर पानी की समस्या को लेकर बैठे धरणार्थी भीग गए। शहर में करीब दो से ढाई इंच पानी बरसा। शहर के अलावा जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी बरसात हुई। पाली जिले में भी वर्षा हुई जिसमें सबसे ज्यादा बारिश 82 एम एम देसूरी तहसील क्षेत्र में हुई। चामुण्डेरी के पास मोरी नदी सड़क पर बहने लगी जिससे यातायात प्रभावित हुआ। भाटूण्ड के, सुमेरपुर, पीपाड़, लूणी सहित आस पास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।जोधपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहें।