वर्षों के इंतजार के बाद चामुंडा कॉलोनीवासियों को मिला मालिकाना हक*
वर्षों के इंतजार के बाद चामुंडा कॉलोनीवासियों को मिला मालिकाना हक*
*घाणेराव ग्रामीण सेवा शिविर में 62 पट्टों का वितरण, जिसमे 51 रियायत दर व 11 पुश्तेनी पट्टो का वितरण*
पाली, 06 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत देसूरी पंचायत समिति के घाणेराव कस्बे में ग्राम पंचायत भवन स्थित अटल सेवा केंद्र पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के साथ आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर की विशेष उपलब्धि के रूप में चामुंडा कॉलोनी के उन निवासियों को मालिकाना हक प्रदान किया गया, जो पिछले लगभग 40 वर्षों से पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र परिवारों को उनके आवासीय अधिकार सुनिश्चित करते हुए कुल 62 पट्टों का वितरण किया गया, जिनमें 51 रियायती दर के पट्टे एवं 11 पुश्तैनी पट्टे शामिल हैं।
पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, प्रशासक चन्द्रशेखर मेवाड़ा तथा देसूरी प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप उन्हें अपने आवास का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।
शिविर के दौरान तहसीलदार फतेह सिंह जशोल, अतिरिक्त विकास अधिकारी ललित व्यास, ग्राम विकास अधिकारी कालूराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन एवं आशा सहयोगिनियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।