श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर से दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ*

श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर से दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ*

*श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर से दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ*

जोधपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में इसकी घोषणा की थी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड स्थित श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस दैनिक तथा बांद्राटर्मिनस-जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव स्वीकृत किया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 19 जुलाई से प्रतिदिन  रात्रि 1.14 बजे आगमन तथा 1.16 बजे प्रस्थान होगा। वहीं ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4 बजे पहुंचेगी और 4.02 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22931 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार सुबह 8.08 बजे से 8.10 बजे तक रहेगा। जबकि ट्रेन संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव *18 जुलाई शनिवार* से प्रत्येक शनिवार शाम 6.54 बजे आगमन और 6.56 बजे प्रस्थान रहेगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को जैसलमेर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया था। इसी समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्थानीय मांग के अनुरूप श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की थी। कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी भी मौजूद रहे।