अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद को वरिष्ठ पत्रकार ‘विशिष्ट सेवा सम्मान
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद को वरिष्ठ पत्रकार ‘विशिष्ट सेवा सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। फोरेवर हेल्प संस्था, जोधपुर द्वारा स्टील भवन जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह में अधिस्वीकृत पत्रकार एवं सेवा भारती के संपादक गुलाम मोहम्मद को पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व राज्यमंत्री व एवं पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, वैज्ञानिक डॉ. रूकैया बानो, महेश कुमार पंवार, करणसिंह राठौड़ (बाबा रामदेव संस्थान), पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान द्वारा मोमेन्टों, प्रशस्ति पत्र, शॉल व तिरंगा पट्टी ओढाकर वरिष्ठ पत्रकार विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
पत्रकार गुलाम मोहम्मद पिछले लगभग 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर जोधपुर व पाली, भीलवाड़ा में करीब 10 वर्ष तथा राजस्थान पत्रिका जोधपुर में लगभग 15 वर्ष तक अपनी सेवाएं देकर पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान बनाई। वर्तमान में वे सेवा भारती के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। वहीं टाइम्स ऑफ ब्लू सिटी सांध्य दैनिक समाचार पत्र में टेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। पूर्णतया अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे है। वर्ष 2024 से वे राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत पत्रकार हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा निष्पक्ष, जनहितकारी और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते हैं। फोरेवर हेल्प संस्था द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। इस उपलब्धि पर पत्रकारों, समाजसेवियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न संगठनों ने गुलाम मोहम्मद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।