बजट में होमगार्ड को नियमित रोजगार की विशेष घोषणा की मांग

Demand,for,special,announcement,of,regular,employment,Home,Guards,in,the,budget

बजट में होमगार्ड को नियमित रोजगार की विशेष घोषणा की मांग

बजट में होमगार्ड को नियमित रोजगार की विशेष घोषणा की मांग

दौसा। राजस्थान का बजट 11 फरबरी को विधानसभा में पेश होगा। बजट में होमगार्ड को नियमित रोजगार और रोटेशन प्रथा को समाप्त करने के लिए विशेष घोषणा की मांग होमगार्ड के जवानों द्वारा की जा रही है। इस बजट में होमगार्ड के लिए अनेकों घोषणाएं हो सकती है। जिले सहित प्रदेश के होमगार्ड के लिए परिवहन भत्ता, वर्दी धुलाई भत्ता, प्रशिक्षण भत्ता, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि, वहीं सुरक्षा गार्ड एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मानदेय समान होने का प्रावधान हो सकता है। इसके अलावा होमगार्ड की भर्ती की भी घोषणा हो सकती है।

*होमगार्ड की मुख्य मांगे*

➡️12 माह नियमित रोजगार के आदेश 
➡️रोटेशन प्रथा समाप्त की जाए
➡️पूर्व बजट घोषणा ग्रेच्युटी पर आदेश 
➡️ईपीएफ का लाभ दिया जाए
➡️आयु सीमा 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष की जाए 
➡️महंगाई भत्ता 
➡️ कॉन्स्टेबल के समान वेतन
➡️ड्यूटी मानदेय का बजट अन्य विभाग को न दे कर होमगार्ड विभाग को दिया जाए।

कई वर्षो से सरकार निराश करती आ रही है इसके बावजूद आज भी होमगार्ड सरकार पर पूरी उम्मीद लगाए बैठे है कि एक ना एक दिन सरकार हमें 365 दिन रोजगार और रोटेशन प्रथा को समाप्त कर हम होमगार्ड जवानों को राहत देगी। अब देखना यह है कि क्या राज्य की भजनलाल सरकार बेचारे असहाय प्रायः कर्तव्य निष्ट होमगार्ड को कितनी राहत देती है।

*इनका कहना*

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर ओर जोधपुर से होमगार्ड के पक्ष में काफी फैसले आ चुके है। राज्य सरकार ओर विभाग को आदेश तामील करवा दिए है। लेकिन अभी तक कोई आदेश लागू नहीं किए है। हमारी मुख्य मांग नियमित रोजगार, डीए, ईएसआई और पीएफ लागू होने चाहिए। न्याय पालिका पर हमें विश्वास है।
*आनंद टोकसिया प्रदेश अध्यक्ष होमगार्ड समन्वय समिति जयपुर राजस्थान*