आरोग्य मेला 12 से 15 मार्च तक होगा आयोजित,* 

आरोग्य मेला 12 से 15 मार्च तक होगा आयोजित,* 

*आरोग्य मेला 12 से 15 मार्च तक होगा आयोजित,* 

*जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन*

पाली 10 मार्च। संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 2026 जिला प्रशासन एव आयुर्वेद विभाग पाली के रामलीला मैदान में 12 से 15 मार्च तक आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसे लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर एल एन मंत्री अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा आयुर्वेद उप निदेशक डॉ बजरंग लाल शर्मा एव डॉ शिव कुमार शर्मा के द्वारा चार दिवसीय मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया ।

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि मेले में आयुर्वेद यूनानी होम्योपैथी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशाल स्वास्थ्य मेला 12 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक पाली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों द्वारा निःशुल्क परामर्श उपचार और औषधियां प्रदान की जाएंगी।

*मेले में सिुविधाएं उपलब्ध होंगी*- निःशुल्क जांच गैर संक्रामक रोगों के लिए स्क्रीनिंग (बी.पी. और शुगर की जांच) आयुर्वेद पद्धति से प्रकृति परीक्षण प्रदर्शन- औषधि निर्माताओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री- औषधीय पादपों और आयुर्वेद विशिष्टता केन्द्रों की प्रदर्शन- विशेषज्ञों द्वारा जटिल और गंभीर रोगों की निःशुल्क चिकित्सा- साईटिका जोड़ों के दर्द का सफल उपचार पंचकर्म अग्निकर्म, विधाकर्म, मर्म चिकित्सा जल नेति चिकित्सा होम्योपैथी चिकित्सायूनानी चिकित्सा

स्वर्णप्राशन विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष सौन्दर्य प्रसाधन चिकित्सा

  मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे।

सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा। 

पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूर्व सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा, सोहन लाल भाटी डॉ हरिकिशन वैष्णव एव वरिष्ठ सहायक तेज करण चौधरी इत्यादि उपस्थित थें।