पेयजल आपूर्ति  मे होगा परिवर्तन             

 पेयजल आपूर्ति  मे होगा परिवर्तन                                            जोधपुर /ग्रीष्म ऋतू हेतु जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 21 अप्रैल को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी ।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में  21अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 22.को तथा 22 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 23 को होगी 

झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 21 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 22 को जाने वाली जलापूर्ति 23 को एवं 23 अप्रैल 2026 को की जाने वाली जलापूर्ति 24 को होगी।