भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

बालोतरा/आसोतरा-कीटनोद सीमा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जसोल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।_