सोमवार को चलेगी जोधपुर-रामदेवरा- भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन

सोमवार को चलेगी जोधपुर-रामदेवरा- भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन

*सोमवार को चलेगी जोधपुर-रामदेवरा- भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन*

_ग्रीष्मावकाश में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय,सभी 10 कोच रहेंगे जनरल_

जोधपुर। बाबा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सोमवार को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मावकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04867,जोधपुर- रामदेवरा स्पेशल 18 मईसोमवार को सुबह 9.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानियां,तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट तथा फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 04868,रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल सोमवार दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर इन स्टेशनों पर ठहराव करती हुई शाम 5.30 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए जाएंगे,जिनमें आठ जनरल तथा दो गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। सभी कोच अनारक्षित रहेंगे,जिससे यात्रियों को आसानी से यात्रा सुविधा मिल सकेगी।